फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 35 राजकीय विद्यालय सिंगल शिफ्ट में होंगे संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने योजना पर शुरू किया काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में डबल शिफ्ट में चल रहे 35 राजकीय विद्यालयों को जल्द ही सिंगल शिफ्ट में संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। संबंधित विद्यालयों में उपलब्ध कमरों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी जिला शिक्षा विभाग द्वारा एकत्र कर ली गई है। विभाग के इस निर्णय से विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों को राहत मिलेगी।

वर्तमान में इन विद्यालयों में दो शिफ्टों में कक्षाएं संचालित होती हैं। पहली शिफ्ट सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट 12:45 बजे से शाम छह बजे तक चलती है। विशेषकर सर्दियों में स्थिति और कठिन हो जाती है, क्योंकि अंधेरा जल्दी हो जाता है। इससे छात्राओं को घर लौटने में असुविधा होती है। विद्यालयों के प्राचार्यों का कहना है कि कई छात्र कोचिंग या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन समय की कमी आड़े आती है। सिंगल शिफ्ट लागू होने से विद्यार्थी समय पर घर पहुंच सकेंगे और अन्य गतिविधियों में भी भाग ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अगले शैक्षणिक सत्र तक विद्यालयों को सिंगल शिफ्ट में चलाने की योजना है। विद्यालयों में सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं। -धीरज सिंह सौरोत, खंड शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें