फरीदाबाद। कोरोना की तीसरी लहर का असर कम होते ही जिले में नए मामलों की संख्या बेहद कम हो गई है। शनिवार को जिले में 33 नए मरीज मिले। इस दौरान 79 मरीज स्वस्थ हुए। फिलहाल जिले में 438 मरीज उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 126448 मरीज हैं। इसमें से 125271 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब तक जिले में 739 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब 438 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 11 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल 427 मरीज घर में उपचाराधीन हैं। नोडल अधिकारी डॉ रामभगत ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पांच मरीज ऑक्सीजन पर हैं। इन दिनों कोई मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन नहीं है। वहीं, छह मरीज आईसीयू में हैं। गंभीर संक्रमण पीड़ित पहले से दूसरी दीर्घकालीन व गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 99 प्रतिशत है। शनिवार को जिले में 2229 नमूने लिए गए। इनमें से 1827 की रिपोर्ट लंबित है।