फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल के कायाकल्प पर खर्च होंगे 32 करोड़, ईएसआईसी ने सीपीडब्ल्यूएडी को जारी किया फंड, जल्द शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को 32 करोड़ रुपये का फंड जारी किया। यह फंड पांचवीं बार जारी किया गया। फंड जारी होने के बाद विभाग ने अस्पताल का सर्वे पूरा कर लिया है, जल्द विशेष मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-8 स्थित 50 बिस्तर वाले ईएसआई अस्पताल का निर्माण 45 साल पहले हुआ था। इससे शहर की पांच ईएसआई डिस्पेंसरी जुड़ी हुई हैं। इन डिस्पेंसरियों से मरीज रेफर होकर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन, यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की हालात बेहद खराब है। छत कई जगह से जर्जर है। आए दिन प्लास्टर गिरता रहता है। सेंट्रल एसी खराब पड़ा है। गर्मियों में डॉक्टरों और मरीजों को पंखों के सहारे रहना पड़ता है। डॉक्टरों को भी डर के साए में इलाज करना पड़ता है। सेक्टर-16 स्थित ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से अस्पताल की विशेष मरम्मत के लिए पांच साल में पांच बार बजट पास हो चुका है। इसका काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को सौंपा गया। विभाग की टीम सर्वे कर चुकी है। इसके बाद यह फाइल अन्य फाइलों में दबकर रह गई थी। अब तक इस पर कोई काम नहीं हुआ है। विभागीय सूत्रोें का कहना है कि करीब पांच साल पहले भी अस्पताल की मरम्मत के लिए बजट पास हुआ था, लेकिन इसके बाद कुछ नहीं कराया गया। इंकलाबी मजदूर केंद्र के सचिव संजय मौर्या ने आरोप लगाया कि विभाग मजदूरों के वेतन से हर महीने करोड़ों रुपये काटता है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। अस्पतालों में मरीजों के लिए पेयजल और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है।
वर्जन
सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। ईएसआईसी की ओर से मरम्मत का कार्य सीपीडब्ल्यूडी को सौंपा गया है। इस पर करीब 32 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष दीक्षित, सहायक निदेशक, ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय सेक्टर-16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें