फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईटीआई में आए 300 आवेदन, पांचवीं मेरिट सूची आज होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मेरिट के बाद भी लगभग 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया के तहत पांचवीं मेरिट सोमवार को जारी की जाएगी। आईटीआई प्रशासन के अनुसार अब तक ऑनलाइन पोर्टल पर 300 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) ट्रेड के लिए आए हैं। नोडल अधिकारियों ने बताया कि यदि सीटें खाली रहती हैं तो छात्रों को संस्थानों में फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से भी प्रवेश का अवसर मिलेगा।
चयनित अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिले के नौ आईटीआई में कुल 2200 सीटें निर्धारित की गई हैं, लेकिन चार मेरिट के बाद भी लगभग 50 प्रतिशत सीटें खाली हैं। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षकों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि कई ट्रेडों में सिर्फ एक-दो प्रवेश ही हो रहे हैं, जिससे सीटों का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


महिला आईटीआई फरीदाबाद की प्राचार्य का कहना है कि पहले की तुलना में अब छात्रों की रुचि आईटीआई पाठ्यक्रमों में कम हो गई है। इसके पीछे रोजगार के अवसरों को लेकर असमंजस और अन्य शैक्षणिक विकल्पों की बढ़ती लोकप्रियता कारण माने जा रहे हैं। वहीं, कुछ छात्र-छात्राएं केवल अपनी पसंद के ट्रेड में ही दाखिला लेना चाहते हैं, जिससे अन्य ट्रेडों की सीटें खाली रह जाती हैं।
विज्ञापन


आईटीआई प्रशासन ने अपील की है कि इच्छुक अभ्यर्थी समय पर दस्तावेज सत्यापन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें अपने पसंदीदा कोर्स में दाखिला मिल सके और संस्थानों की क्षमता का पूरा उपयोग हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें