फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

287 नए संक्रमित मिले, दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 201 पहुंच गया है। हर दिन मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटों में स्वास्थ्य विभाग ने 287 नए संक्रमितों की पुष्टि की है, वहीं दो उपचाराधीन मरीजों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोविड-19 अधिकारी डॉ. रामभगत ने सेक्टर-9 निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति व एनआईटी तीन निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। दोनों की मौत के बाद जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 201 हो गया। प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमितों की मौत का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। वहीं 287 नए मामलों की भी पहचान की गई। अब तक जिले में कुल 17268 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। नए संक्रमित सेक्टर-88, सेक्टर-3, एयरफोर्स कॉलोनी, शिवदुर्गा विहार, यादव कॉलोनी, मेवला महाराजपुर, खेड़ी कला, सेक्टर-23, सेक्टर-55, कृष्णा कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, आदर्श नगर, सेक्टर-62, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-22, बड़ौली, सेक्टर-78, चार्मवुड विलेज, पूरी प्रणायाम सोसायटी, जसाना, चंदावली, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज कैंपस, मोहब्बताबाद, धौज, बुखारपुर आदि इलाकों से संबंधित हैं। इसी दौरान 298 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल जिले में 15250 मरीज कोरोना से उबर चुके हैं जबकि 1817 संक्रमित हैं। इसमें से 427 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं। 1390 घरों में उपचाराधीन हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 56 मरीजों की हालत गंभीर है। इसमें से 14 वेंटिलेटर पर हैं। अब तक 1 लाख 77 हजार 257 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 367 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें