फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से उबरने के लिए प्लाज्मा की कमी जिंदगी पर भारी न पड़े, इसका ख्याल सोशल मीडिया के कुछ यूजर रख रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर स्वयं सहायता समूह बनाया हुआ है। इसमें प्लाज्मा दाता का फोन नंबर, ब्लड ग्रुप जैसी जानकारी जरूरतमंदों को एक मैसेज या फोन कॉल पर उपलब्ध हो रही है। कई यूजर्स अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए इस तरह के मैसेज जागरूकता संदेश के साथ भेज रहे हैं। ब्यूरो