फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए 28 एजेंसियों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सफाई एजेंसी की नियुक्ति के लिए कमेटी का किया गठन, 15 जुलाई से शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लगे कूड़े के ढेर को हटाने के लिए निगम आयुक्त ने हर जोन में नई सफाई एजेंसी को नियुक्त करने के लिए कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी एजेंसी से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डंपिंग स्टेशन से बंधवाड़ी तक कूड़ा पहुंचाने का रेट तय करेगी। निगम अधिकारियों की मानें तो नई एजेंसी को तीन दिन के भीतर ही नियुक्त किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को कमेटी की बैठक भी होगी। इस कमेटी में अतिरिक्त आयुक्त, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, वित्त नियंत्रक और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी शामिल रहेंगे।

इस वर्ष 15 जुलाई से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। पिछली बार की तरह इस बार भी शहर स्वच्छता में फिसड्डी न निकले। इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम सर्वेक्षण शुरू होने से पहले एजेंसी की नियुक्त करना चाहता है, ताकि सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। हालांकि, सर्वेक्षण की शुरुआत में अधिक दिन नहीं बचे हैं, इसलिए कमेटी के सदस्यों को तेजी से काम करने के आदेश दिए गए हैं। इकोग्रीन के काम बंद करने के बाद नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान तो किया जा रहा है, लेकिन यह कूड़ा उठान केवल 40 प्रतिशत हो पा रहा है, क्योंकि निगम के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन



इन एजेंसियों ने किया आवेदन
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और डंपिंग स्टेशन से बंधवाड़ी तक कूड़ा ले जाने को लेकर कुल 28 एजेंसियों ने आवेदन भरे हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर चार जोन में तीन-तीन आवेदन आए हैं, जबकि डंपिंग स्टेशन से बंधवाड़ी ले जाने को लेकर चार-चार आवेदन आए हैं। इनमें कुछ ऐसी एजेंसी भी शामिल हैं, जो निगम के साथ पहले से ही सिविल वर्क कर रही हैं। इन एजेंसी से निगम किराए पर संसाधन लेकर कूड़ा उठान का काम कर रहा है।
विज्ञापन




अभी 28 एजेंसियों ने आवेदन किया है। इनके दस्तावेज की जांच की जा रही है। तीन दिन के भीतर हर जोन में एजेंसी का नाम फाइनल कर दिया जाएगा। कमेटी के सभी सदस्य जल्द ही एजेंसी नियुक्त करने को लेकर बैठक करेंगे।
-ओपी कर्दम, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें