फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार से 275 किलो भैंस का मांस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव गौछी के पास कार से 275 किलोग्राम भैंस का मांस बरामद होने पर मुजेसर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पशु चिकित्सक की रिपोर्ट में बरामद मांस भैंस का होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



पर्वतीया कॉलोनी निवासी पुनीत वशिष्ठ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन अगस्त को अपने साथियों के साथ प्रतापगढ़ नहर के पास खड़ा था। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार में वहां से गुजरी। कार पर संदेह होने पर उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। आगे जाम लगने के कारण कार रुक गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, कार में सवार लोगों ने अपनी पहचान शाकिर और हासिफ के रूप में बताई। इसके बाद दोनों आरोपियों और कार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक डॉ. इमरान से बरामद मांस की जांच कराई। चिकित्सक की रिपोर्ट में मांस भैंस का पाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मुजेसर थाना ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें