अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। इलेक्टिकल टू व्हीलर का डीलरशिप देने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
किशनगढ़ राजस्थान निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि नाहक मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी मिली थी। कम्पनी के एमडी प्रवत कुमार नाहक से अगस्त 2021 में दिल्ली-मथुरा रोड पर मिला था। आरोपी ने अपनी योजना के बारे में बताया और डीलरशिप एवं सीएफ एजेंट बनाने की स्वीकृत दे दी। इसके बाद कई बार में पीड़ित ने आरोपी को 25 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने एग्रीमेंट बनाकर दे दिया। इसके अनुसार आरोपी को 40 दिन के उपरांत माल देना शुरू करना था, इस दौरान उसे शोरूम बनाना था। आरोप हैं कि इसके बाद आरोपी ने इलेक्ट्रिक वाहन टू व्हीलर नहीं भेजा। शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।