27 मई को किशोर स्कूल से घर लौट रहा था तो 10 रुपये का लालच देकर उसे आरोपी नहर पर ले गया और यौन शोषण किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मामले में किशोर की मां ने 27 मई को धौज थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि उनका बेटा स्कूल से वापस आया तो पड़ोस में रहने वाले युवक साहिल ने उसे रोक लिया। आरोपी ने 10 रुपये का लालच दिया और किशोर को नहर पर ले गया। वहां पर किशोर के साथ कुकर्म किया गया।
घर आकर किशोर ने मां को इस बारे में बताया तो मामला पुलिस तक पहुंचा। धौज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।