जिला भागलपुर बिहार निवासी प्रतिमा देवी ने बताया कि उनके तीन लड़के हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा कुणाल 5 साल पहले गांव से फरीदाबाद नौकरी करने के लिए आ गया था। कुणाल की शादी मई 2023 में हुई थी। वहीं उसकी पत्नी बिहार में ही रहती है।
उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में कुणाल ललित आटा चक्की के पास ब्रह्मजीत के मकान भगत सिंह कॉलोनी बल्लभगढ़ में किराए पर रहता है। वह सुपर एमएम कंपनी सेक्टर-6 में काम करता है।
13 मई के बाद से कुणाल का फोन बंद आ रहा है। वहीं कुणाल की उसकी पत्नी मनीषा से भी कोई बात नहीं हुई। फोन बंद आने की वजह से वह बिहार से फरीदाबाद कुणाल के कमरे पर आई। जहां उसके कमरे का ताला लगा हुआ मिला। मकान मालिक से पूछा तो उसने बताया कि कुणाल को पिछले 5 दिन से नहीं देखा है। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।