फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंचायत भवन पर 2.36 करोड़ का टैक्स बकाया, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित पंचायत भवन पर 2.36 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स बकाया को लेकर प्रशासनिक खींचतान तेज हो गई है। नगर निगम फरीदाबाद ने टैक्स वसूली के लिए पंचायत विभाग को नोटिस जारी किया है, जिससे विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर विवाद खुलकर सामने आ गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में इस भवन पर करीब 64 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स निर्धारित था। लेकिन लंबे समय तक भुगतान नहीं होने और ब्याज जुड़ने से राशि बढ़कर 2.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। बीते वर्षों में इस भवन में उपमंडल स्तर के विभिन्न सरकारी कार्यालय संचालित होते रहे।
विज्ञापन


पंचायत विभाग का तर्क है कि भवन का उपयोग अन्य विभागों ने किया, इसलिए टैक्स भुगतान की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। वहीं निगम का कहना है कि संपत्ति रिकॉर्ड में पंचायत विभाग के नाम दर्ज है, इसलिए बकाया राशि का भुगतान उसी को करना होगा।
विज्ञापन


मामला फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर अटका हुआ है। संबंधित अधिकारी का पद रिक्त होने से निर्णय प्रक्रिया धीमी बताई जा रही है। निगम ने उच्च अधिकारियों को भी पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें