फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: लोन के नाम पर 2.33 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रेम नगर में रहने वाले एक युवक के साथ लोन के नाम पर 2 लाख 33 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना साइबर बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम नगर बल्लभगढ़ निवासी मोहन ने बताया कि वह सेक्टर-28 स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर लोन लेने के लिए कुछ वेबसाइट को सर्च किया था। उनके पास 28 अगस्त को लोन के लिए एक कंपनी से फोन आया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनको मुद्रा लोन के बारे में बताया और उन्होंने उनके ऑफर को स्वीकार कर लिया। आरोपी ने उनको कहा कि लोन का इंश्योरेंस करवाना होगा जिसके लिए उनको 42 हजार 700 रुपये देने होंगे। उन्होंने आरोपी के बताए हुए खाते में रुपये डाल दिए। उसके बाद आरोपियों ने उनकाे बताया कि उनका खाता जो केनरा बैंक में है, उसमें लोन के पैसे नहीं आ रहे हैं। इसलिए उनको एफडीआई बैंक में खाता खुलवाना होगा।
पीड़ित ने एफडीआई बैंक में खाता खुलवाने के लिए 71 हजार रुपये दे दिए। बैंक में खाता खोलने के बाद उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने उनको कहा कि बैंक की जो किट है। वह उनके पास कुछ समय के बाद पहुंच जाएगी, लेकिन वह किट नहीं आई। जिस पर आरोपियों ने बताया कि बैंक किट कैंसिल हो गई है, जो कि कल सुबह तक आ जाएगी।
विज्ञापन

उस किट के बदले में उनको 90 हजार रुपये देने होंगे। उन्होंने अपने दोस्तों से उधार लेकर आरोपियों के बताए हुए खाते में भेज दिए। इस तरीके से उन्होंने आरोपी को दो लाख 33 हजार रुपये दे दिए। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने मकान के लिए लोन लिया था। उस लोन की किस्त काफी महंगी पड़ रही थी। इसके चलते वह दूसरा लोन लेना चाहते थे। थाना साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें