फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआइटी दो नंबर होगी तोड़फोड़ की कार्रवाई से पहले करवाई विडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एनआइटी दो नंबर में होगी तोड़फोड़
फरीदाबाद। एनआइटी दो नंबर स्थित सी और डी ब्लाक में बने खोखे व मकानों को धराशायी करने से पहले नगर निगम ने इलाके की विडियोग्राफी करवाई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम ने एक साल पहले भी एनआईटी-दो सी और डी ब्लॉक में तोड़फोड़ की कार्रवाई की योजना बनाई थी।
तोड़फोड़ से बचने के लिए स्थानीय लोगों जन कल्याण समिति के माध्यम से कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट से उसी जगह को नियमित किए जाने की अपील की है, जहां वे रह रहे हैं। कोर्ट में मामला हार गए। इसके बाद नगर निगम की ओर से लोगों को नोटिस दिया गया। नगर निगम ने तोड़फोड़ की तैयारी भी कर ली थी। मगर इस मामले को लेकर लोग नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। इस कारण निगम को तोड़फोड़ की कार्रवाई टालनी पड़ी थी। अब एक बार फिर नगर निगम तोड़फोड़ की कार्रवाई करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

वर्जन


नगर निगम की ओर से एनआईटी-दो सी और डी ब्लॉक में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जानी है। इससे पूर्व इलाके की विडियोग्राफी कराई गई है।
- पदम भूषण नगर निगम तोड़फोड़ अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें