फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभाव : डीएमआरसी ने वेबसाइट पर अपडेट की दोनों स्टेशनों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभाव : डीएमआरसी ने वेबसाइट पर अपडेट की दोनों स्टेशनों की जानकारी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दो दिन पहले चालू किए गए संत सूरदास और राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। बुधवार 21 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने मेट्रो की वेबसाइट पर अपडेट नहीं शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बुधवार को ही डीएमआरसी ने दोनों स्टेशनों की जानकारी अपनी साइट पर अपडेट कर दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित सभा से राजा नाहर सिंह और संत सूरदास मेट्रो स्टेशन का शुभारंभ किया था। इसके बावजूद डीएमआरसी ने अपनी साइट पर उसे अपडेट नहीं किया था। बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएमआरसी ने दोनों स्टेशनों की जानकारी अपनी साइट पर अपडेट कर दी। ऐसे में अब यात्री इन दोनों स्टेशन से दिल्ली के किसी भी मेट्रो स्टेशन जाने और आने में लगने वाले समय, किराए आदि के बारे में ऑनलाइन जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें