फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेयर पद के लिए भाजपा में 20 और पार्षद पद के लिए आए 500 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक के बाद पार्टी के नेता निगम चुनावों की तैयारी में लगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम चुनावाें के लिए भाजपा में मेयर और 46 पार्षद पदों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। मेयर पद के लिए करीब 20 महिला नेताओं ने आवेदन किए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस आलाकमान की बैठक के बाद स्थानीय नेताओं ने चुनाव लड़ने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शुक्रवार को आलाकमान से चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ने की सहमति आई थी।


नगर निगम चुनाव के लिए फरीदाबाद में सभी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा की ओर से शुक्रवार देर शाम तक मेयर और 46 पार्षद पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 46 पार्षद पदों के लिए करीब 500 से अधिक आवेदन आए हैं। इसके अलावा महिला मेयर पद के लिए देर शाम तक 20 आवेदन आए हैं। जल्द ही भाजपा की स्थानीय कमेटी इन नामों की जांच और विचार कर आगे प्रदेश आलाकमान को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक से हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। फरीदाबाद जिले के प्रभारी और नूंह के विधायक आफताब आलम ने बताया कि बैठक में लगभग सहमति बनी है कि पहली बार जिला फरीदाबाद में नगर निगम चुनाव पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेगी। इसके अलावा पार्टी मांग करेगी कि ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। हरियाणा में विधानसभा चुनावों में ईवीएम पर पार्टी ने असंतोष जताया था। शुक्रवार की बैठक के बाद जिला स्तर पर स्थानीय नेताओं ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं, स्थानीय नेताओं का बैठकों का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें