- परीक्षार्थियों ने कहा कि मध्यम स्तर का पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में शनिवार को हरियाणा पात्रता परीक्षा लेवल तीन का आयोजन किया गया। जिले के 9 केंद्रों पर दोपहर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में 1983 परीक्षार्थी शामिल हुए] जबकि 773 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों की मिली जुली राय देखने को मिली। अधिकतर परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में मध्यम से कठिन स्तर के प्रश्न पूछे गए।
परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर ठीक गया है। हिंदी और हरियाणा सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी गहराई से पूछे गए थे। इनको हल करने में थोड़ी परेशानी हुई। वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि भूगोल के प्रश्नों का स्तर कठिन रहा। इनको हल करने में समय लगा। इसलिए अंत में हड़बड़ी में बकाया प्रश्न जल्दी में हल करना पड़े। हरियाणा पात्रता परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किया गया था। परीक्षा में कोई भी निगेटिव मार्किंग नहीं थी। परीक्षार्थियों का कहना था कि 90 से अधिक अंक आने पर आसानी से क्वालिफाई किया जा सकता है।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच देखने को मिली। जांच के बाद ही परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के नजदीक धारा 163 लागू रही। इसके अलावा 200 मीटर के दायरे में फाॅटो कॉपी की दुकानें और कोचिंग भी बंद रहीं।
बातचीत-
पेपर अच्छा रहा। जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप पेपर आया।-जतिन, परीक्षार्थी
मैं बहुत पहले से इसकी तैयारी कर रही थी। मुझे पेपर मध्यम स्तर का लगा।-पूनम, परीक्षार्थी
भूगोल के प्रश्न थोड़े कठिन लगे। इसके अलावा पेपर अच्छा गया।-सत्यप्रकाश, परीक्षार्थी
पेपर आसान तो नहीं था। हालांकि बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है।-समीक्षा, परीक्षार्थी
मैं प्रयागराज में लंबे समय से तैयारी रहा था। मैं क्वालिफाई हो जाऊंगा।-अतुल सिंह, परीक्षार्थी
पेपर तो ठीक ही गया है। अब तो बस परिणाम का इंतजार रहेगा। -अंशुमान सिंह, परीक्षार्थी