फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अभियान के तहत 197 आरोपी गिरफ्तार, 84 पीओ-बेल जंपरों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
10 किलो से अधिक गांजा, स्मैक, अवैध हथियार व शराब बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से 3 से 6 सितंबर तक सातवां वीकेंड अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने नशा तस्करों, अवैध हथियार रखने वालों, अवैध शराब बेचने वालों, पीओ और बेल जंपरों के खिलाफ कार्रवाई की।
अभियान में अलग-अलग मामलों में 197 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 84 पीओ और बेल जंपरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने 46 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए 10 किलो से अधिक गांजा और छह ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई। वहीं, शस्त्र अधिनियम के तहत पांच देसी कट्टे और एक कारतूस जब्त किया गया। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 33 बोतल देसी शराब और 336 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान थाना छायंसा क्षेत्र में एटीएम चोरी के मामले में वांछित पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 11 साल से फरार एक उद्घोषित अपराधी को मुंबई से गिरफ्तार कर फरीदाबाद लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात अभियानों में 1400 से अधिक गिरफ्तार


पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 10 जुलाई से वीकेंड अभियान शुरू किया गया था। अब तक सात अभियान चलाए जा चुके हैं। इन अभियानों के दौरान 1400 से अधिक आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। 750 से अधिक पीओ और बेल जंपरों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि करीब 800 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें