फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ज्वैलरी हॉलमार्किंग सेंटर से 209 ग्राम सोना और तीन लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर चोरी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी मार्केट नंबर-1 स्थित ज्वैलरी हॉलमार्किंग सेंटर से 209 ग्राम सोना और तीन लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर लगाया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद से कर्मचारी फरार है और उसका मोबाइल भी बंद मिला। दुकान मालिक की शिकायत पर कोतवाली एनआईटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी मार्केट नंबर-1 निवासी दादासो यमगर ने बताया कि वह मैसर्स एमएस बॉम्बे असायनिंग एंड हॉलमार्किंग सेंटर के प्रोपराइटर हैं। उनकी दुकान एनआईटी की मार्केट नंबर-1 में है, जहां सोने की ज्वैलरी पर एचयूआईडी हॉलमार्किंग का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि अटपडी जिला सांगली महाराष्ट्र निवासी संतोष उनकी दुकान पर कर्मचारी के तौर पर काम करता था और दुकान पर ही रहता था।चार सितंबर की रात करीब 9:30 बजे मालिक दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय दुकान की तिजोरी में 209 ग्राम सोना और तीन लाख रुपये नकद रखे हुए थे। कर्मचारी संतोष दुकान पर मौजूद था। वह रोजाना दुकान खोलने और बंद करने का काम करता था, इसलिए दुकान और तिजोरी की चाबी भी उसी के पास रहती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें