नौंवी के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी
फरीदाबाद। इंद्रा नगर में निवासी नौंवी कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह नेहरू कॉलेज की छात्रा ने भी फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं एक तीन साल के बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए हैं।
थाना कोतवाली अंतर्गत इंद्रा नगर निवासी नौंवी कक्षा के छात्र नितिन ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि दिन के समय उसकी मां उसे स्कूल छोड़कर अपने काम पर चली गई। स्कूल से घर आने के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अभी तक आत्महत्या कारणों का पता नहीं चल सका है। दूसरी घटना में नेहरू कॉलेज में बीए में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा नेहा ने अपने घर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता हरियाणा पर्यटन निगम में माली के पद पर कार्यरत हैं। दिन के समय नेहा की दूसरी बहन कॉलेज में पढ़ने चली गई, लेकिन वह घर पर ही रुक गई थी। जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
वहीं एक अन्य घटना में तीन वर्षीय पियूष नामक एक बच्चा की 33 फुट रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपनी बहन के साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।