फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी होने पर टोल कर्मचारियों ने प्रबंधक से मारपीट कर रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल कर्मचारियों ने प्रबंधक से मारपीट कर रुपये लूटे
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे टोल-प्लाजा पर कार्यरत एक कनिष्ठ प्रबंधन ने टोल के कर्मचारियों पर मारपीट कर 22,500 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। थाना छांयसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बहादुरपुर निवासी सुनील गांव मौजपुर के पास केजीपी एक्सप्रेस-वे के टोल-प्लाजा पर कनिष्ठ प्रबंधक है। पुलिस में दी शिकायत में सुनील ने बताया कि टोल प्लाजा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। विरोध करने पर कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दौरान उन्होंने उसकी जेब में रखे 22,500 रुपये भी लूट लिए। थाना छांयसा प्रभारी राजबीर धनखड़ ने बताया कि पुलिस ने 30-40 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें