विश्वविद्यालयों की लेटलतीफी से रुकी पीजी कोर्सेज की मेरिट लिस्ट
- दो दिनों में दस्तावेज सत्यापन नहीं करा सके विद्यार्थियों को मिली मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राज्यों के कुछ विश्वविद्यालय की लेटलतीफी से पीजी की दाखिला प्रक्रिया की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बृहस्पतिवार को जारी होने वाली पीजी के विभिन्न कोर्स की मेरिट लिस्ट फिलहाल टाल दी गई है। मेरिट लिस्ट कब जारी होगी, इसके बारे में भी उच्च शिक्षा विभाग चुप्पी साधे हुए है। दरअसल कुछ विश्वविद्यालयों ने अभी तक अपने स्नातक के कई कोर्स का रिजल्ट ही जारी नहीं किया है। ऐसे में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इन छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही उच्च शिक्षा विभाग ने फिलहाल पीजी मेरिट लिस्ट को स्थगित कर दिया है। उधर, विश्वविद्यालयों की लेटलतीफी के कारण इस बार शैक्षिक सत्र पिछड़ सकता है।
बृहस्पतिवार को जारी होने वाली पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) दाखिले की मेरिट लिस्ट अब बाद में जारी की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के कई विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक कोर्सों का रिजल्ट जारी न होने के कारण मेरिट लिस्ट जारी होने की समय सीमा बढ़ाई है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर दाखिले की जानकारी देर शाम तक अपडेट नहीं की थी, मगर आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दाखिले के लिए जारी सूची होने वाली समय सूची में बदलाव की जानकारी दी गई। जिले के दस में से पांच कॉलेजों में ही पीजी कोर्स का विकल्प मौजूद हैं।
इन विश्वविद्यालयों का अभी जारी नहीं हुआ स्नातक का रिजल्ट
- चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा
- चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद