फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूनसान प्लॉट में लगा दिया ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
सूनसान प्लॉट में लगा दिया ओपन जिम
विज्ञापन

-कांग्रेसी नेता नितिन सिंगला ने लगाया जनता के धन की बर्बादी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर सात के खाली पड़े प्लॉट में ओपन जिम लगाए जाने का विरोध युवा कांग्रेस नेता नितिन सिंगला ने किया है। उन्होंने निगम प्रशासन पर जनता की गाढ़ी कमाई को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। वह निगम आयुक्त से ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

नितिन सिंगला के मुताबिक उन्हें लोगों ने बताया कि सेक्टर सात में एक खाली पड़े प्लॉट में ठेकेदार ने ओपन जिम का सामान लगा दिया है। इस प्लॉट में कोई आता जाता नहीं है, प्लॉट में उगी घास को चरने या तो पशु आते हैं या अराजक तत्व यहां नशेबाजी करते हैं। लोगों ने बताया कि स्थानीय विधायक के इशारे पर इस सूनसान जगह पर ओपन जिम लगाया गया है। यहां ओपन जिम का इस्तेमाल करने कोई नहीं आता। उनका मानना है कि किसी को खुश करने के लिए जनता की गाढ़ी कमाई का धन इस तरह बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगमायुक्त मोहम्मद शाईन से इस मामले की जांच करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

---ऐहतेशाम---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें