फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में विधायक ने बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत बांटे मुफ्त गैस कनेक्शन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एससी/एसटी महिला और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए इंडेन के डिस्ट्रीब्यूटर रिच फ्लेम्स द्वारा ‘उज्ज्वला दिवस’ पर मुफ्त गैस कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया। राहुल विहार स्थित सरकारी स्कूल में लगाए गए इस शिविर में बड़खल विधायक सीमा त्रिखा ने निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया। उनके साथ महापौर सुमनबाला भी मौजूद रहीं।
रिच फ्लेम्स (इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर) के मालिक सुशील कुमार मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दो ऐसे महान और लायक बेटे हैं जिन्होंने हमेशा देश-प्रदेश की करोड़ों माताओं की तरक्की और उन्नति के बारे में सोचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य से एक मई 2016 को शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत गरीब महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खाना पकाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले जीवाश्म ईंधन की जगह एलपीजी के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस योजना के लिए मंत्रिमंडल ने 8,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी थी। महापौर ने कहा कि गैस कनेक्शन मिलने से अब महिलाओं को खाना बनाने में समय भी कम लगेगा और खाना बनाने में ज्यादा परेशानी भी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों को समर्पित सरकार है। यही कारण है कि सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। इस मौके पर रिच फ्लेम्स के संचालक सुशील कुमार मल्होत्रा ने लोगों को एलपीजी इस्तेमाल के सुरक्षित उपायों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलिंडर हमेशा सीधा खड़ा रखें। गैस चूल्हा, गैस सिलिंडर से कम से कम 6 इंच ऊंचाई पर किसी समतल स्थान पर रखें। रात को सोते समय या बाहर जाते समय रेगुलेटर को अवश्य बंद कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें