फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड परीक्षा का केंद्र बदला, परेशान हो रहे छात्र

Fri, 22 Mar 2019 07:34 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
 विद्यालय शिक्षा बोर्ड का बल्लभगढ़ स्थित उमा भारती व.म. विद्यालय परीक्षा केंद्र बदलकर सेक्टर-23 स्थित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल कर दिया गया है। बल्लभगढ़ परीक्षा केंद्र में होने वाली सभी परीक्षा आगामी सोमवार से नए केंद्र पर कराई जाएंगी। हैरत की बात यह है कि एक निजी स्कूल से दूसरे निजी स्कूल में परीक्षा केंद्र को बदलने का क्या कारण रहा, इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी नहीं है।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर का कहना है कि केंद्र बदलने का निर्णय बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। उन्हें भी इसके पीछे का कारण मालूम नहीं है। सतेंद्र कौर का कहना है कि निर्देश अनुसार, केंद्र के परीक्षार्थियों सहित नियुक्त अधीक्षक व उप अधीक्षक को जानकारी दे दी गई है। वहीं इससे पहले भी फरीदाबाद के दो परीक्षा केंद्र बदले जा चुके हैं। इसमें नकल और अवांछनीय तत्वों की सक्रियता जैसे कारण बताए गए थे। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर का कहना है कि नकल रहित परीक्षा पर जोर है। इसके लिए नकलचियों पर नकेल कसने के साथ ही केंद्रों को भी बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें