फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय रामलीला कमेटी में 9 फुट ऊंचे सिंहासन पर बैठ रावण करेगा अठ्ठाहस

विज्ञापन
विज्ञापन
9 फुट ऊंचे सिंहासन पर बैठ रावण करेगा अट्टहास
विज्ञापन


फरीदाबाद। विजय रामलीला के मंच पर इस बार 9 फीट ऊंचे सिंहासन पर बैठकर रावण अट्टहास करता दिखाई देगा। इसी तरह राजा दशरथ ने कैकई के पिता को वचन देने के बावजूद क्यों भगवान राम को राजा बनाने का निर्णय लेने के प्रसंग को इस बार मंचन में शामिल किया गया है। पांच अक्तूबर से शुरू हो रही रामलीला मंचन के लिए कमेटी के कार्यकर्ता पिछले ढाई माह से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विजय रामलीला कमेटी के महासचिव सौरभ कुमार ने सोमवार को कमेटी प्रांगण में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पिछले 67 सालों से कमेटी रामलीला का मंचन करती आ रही है। कमेटी हर बार कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया इस बार मंच की साज सज्जा और कलाकारों की वेशभूषा पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोनी, गाजियाबाद के कलाकारों से रावण के दरबार का मंच तैयार करवाया गया है। नक्काशीदार दरबार में रावण नौ फुट ऊंचे सिंहासन पर बैठा दिखाई देगा। इसके अलावा वाल्मीकि रामायण में एक प्रसंग है कि राजा दशरथ जब बूढ़े हो जाते हैं तो वह मंत्रियों के साथ मंत्रणा कर भरत को राजा बनाने की पेश करते हैं, मगर मंत्री भगवान राम को राजा बनाने की बात कहते हैं। तब राजा दशरथ उन्हें बताते हैं कि उन्होंने रानी कैकई के पिता को वचन दिया था कि उनकी कोख से उत्पन्न संतान को ही वे राजगद्दी पर बैठाएंगे। इस प्रसंग को पहली बार मंचन में जोड़ा गया है। इसके अलावा हवा में उड़ते हुए हनुमान द्वारा लंका का दहन करना भी नया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र होंगे के बीच संवाद होगा आकर्षण का केंद्र
कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर ने बताया कि कलाकार टेकचंद नागपाल पिछले 18 साल से रावण का किरदार निभाते आ रहे हैं। अब उनके बेटे वैभव नागपाल कमेटी में अंगद का किरदार निभाएंगे। ऐसे में रावण के दरबार में अंगद संवाद, रावण का अंगद का पैर उठाना और फिर रावण अंगद युद्ध में पिता-पुत्र आमने सामने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें