दुकान से उड़ाए 10 हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के मंडी श्यामनगर कस्बे में एक रेडीमेड की दुकान से दो चोरों ने रविवार शाम 10 हजार रुपये उड़ा लिए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। मंडी श्यामनगर निवासी तरुण गर्ग ने बताया कि उनके घर के पास ही रेडीमेड की दुकान है। रविवार शाम दुकान पर उनका बच्चा बैठा हुआ था। इसी दौरान दो युवक दुकान पर पहुंचे। जिन्होंने उसके बेटे से कुछ सामान देने को बोला। जब बेटा सामान दे रहा था। उसी दौरान एक चोर ने चुपके से दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपये निकाल लिए। जिसके बाद वे बिना सामान लिए ही दुकान से निकल गए। कुछ देर बाद जब पीड़ित दुकान पर पहुंचा तो गल्ले से रुपये गायब थे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि दुकान में आए दो युवकों ने उसके बेटे को बातों में उलझाकर गल्ले से 10 हजार रुपये उड़ाए हैं। ब्यूरो