फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने गौर से सुनी ॐमन की बातॐ

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर से सुनीं ‘परीक्षा पर चर्चा’
विज्ञापन


फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षाओं पर चर्चा का लाइव ‘मन की बात’ प्रसारण सुनवाया गया। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविंदर कुमार मनचंदा ने कहा कि सभी बच्चों को विशेष रूप से असेंबली में इकट्ठा किया गया और मोबाइल पर लाइव प्रसारण माइक की सहायता से स्कूल के सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और प्राचार्या ने ध्यान से सुना। उधर, डीएवी शताब्दी कालेज के ऑडिटोरियम में भी प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पर चर्चा’ विषय पर कहे गये शब्दों का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

लाइव प्रसारण में उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों द्वारा प्रधानमंत्री से पूछे गए सवालों को और उनके दिए गए जवाबों को भी ध्यान से सुना व सराहा गया। प्रधानमंत्री ने परीक्षाओं पर चर्चा के माध्यम से अध्यापकों, माता पिता और अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों पर अपेक्षाओं का बोझ न डालें। उन्हें बात बात पर टोकें नहीं। पढ़ाई न करने का ताना कभी भी अभिभावकों को नहीं देना चाहिए। बल्कि उन्हें छोटे छोटे लक्ष्य जो साफ दिखे पर फोकस करने के लिए कहें। प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान उत्पन्न तनाव को कम करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की घड़ी में सभी को सदैव मन को शांत, केंद्रित और संयम में रखने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें