हरियाणा के मिनी सचिवालय में स्थित एनआईसी सेंटर में एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय में हड़कंप का माहौल बन गया। स्वास्थ्य महकमे की टीम ने सचिवालय के बाहर टेंट लगाकर एनआईसी के करीब 60 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की और सैंपल लिए। इसी सचिवालय के छठे फ्लोर पर भी पिछले दिनों एक कर्मचारी को कोरोना होने के बाद महिला आईएएस ऑफिसर समेत उनके पूरे स्टाफ को क्वारंटीन किया गया था।
उधर, हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 696 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 518 मरीज ठीक हुए हैं। पानीपत में 2 और झज्जर में 1 मरीज की मौत भी हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 24002 पहुंच गया है। जबकि मरने वालों की संख्या 322 हो गई है। 5712 संदिग्ध मरीजों के सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
संक्रमण की दर 5.94 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट 75.76 प्रतिशत है। गुरुग्राम में 142, फरीदाबाद में 170, सोनीपत में 59, रोहतक में 14, भिवानी में 8, रेवाड़ी में 84, अंबाला में 45, झज्जर में 18, पलवल में 25, महेंद्रगढ़ में 16, हिसार में 21, पानीपत में 36, कुरुक्षेत्र में 8, सिरसा में 9, जींद में 2, फतेहाबाद में 15, पंचकूला में 18 यमुनानगर में 1 और कैथल में 5 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।
अब तक गुरुग्राम में 7350, फरीदाबाद में 6051, सोनीपत में 2229, रोहतक में 1078, भिवानी में 697, रेवाड़ी में 819, करनाल में 563, अंबाला में 736, झज्जर में 557, पलवल में 580, महेंद्रगढ़ में 535, हिसार में 530, पानीपत में 459, नूंह में 367, कुरुक्षेत्र में 223, सिरसा में 239, जींद में 158, फतेहाबाद में 193, पंचकूला में 197, यमुनानगर में 138, कैथल में 167 व चरखी दादरी में 101 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
ठीक होने वालों में मरीज अब तक गुरुग्राम में 6198, फरीदाबाद में 4861, सोनीपत में 1563, रोहतक में 689, भिवानी में 583, रेवाड़ी में 463, करनाल में 400, अंबाला में 439, झज्जर में 399, पलवल में 440, महेंद्रगढ़ में 306, हिसार में 284, पानीपत में 271, नूंह में 267, कुरुक्षेत्र में 164, सिरसा में 148, जींद में 117, फतेहाबाद में 131, पंचकूला में 122, यमुनानगर में 109, कैथल में 117 व चरखी दादरी में 79 स्वस्थ हो चुके हैं।