फरीदाबाद। रविंद्र फागना क्रिकेट गाउंड पर शनिवार को आरपीसीए पाली ने वन्य स्पोर्ट्स को 158 रन से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी को आई आरपीसीए पाली ने पांच विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए। समीर खान ने 121 और मुनीश ने 89 रन बनाए। वन्य स्पोर्ट्स के आशिफ अली ने तीन, तरुण पंडित और रिषभ को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन्य स्पोर्ट्स क्लब की टीम 35.5 ओवर में 207 रन पर ढेर हो गई। वन्य क्लब के ध्रुव कुमार शर्मा ने 53 और फैसल मलिक ने 27 रन का योगदान दिया। समीर खान को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। संवाद