फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 1500 महिलाओं का पंजीकरण

सार

फरीदाबाद के महाबीर कम्युनिटी सेंटर में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री की उपस्थिति में हुआ। इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी और 1500 महिलाओं का पंजीकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाबीर कम्युनिटी सेंटर में एप का शुभारंभ, केंद्रीय राज्यमंत्री रहे मौजूद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महाबीर कम्युनिटी सेंटर में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना एप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल, बड़खल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से ऑनलाइन ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए विशेष मोबाइल एप लॉन्च किया है। आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18001802231 और हेल्पलाइन नंबर 01724880500 भी जारी किए गए हैं। इसके साथ ही फरीदाबाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ददसिया, ताजुपुर, बदरौैला, डीग, भनकपुर और चांदपुर में उप-स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ अंत्योदय की उस परिकल्पना को समर्पित है, जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया है। इसके तहत हरियाणा की लगभग 19 लाख महिलाओं को, जिनकी पारिवारिक आय एक लाख रुपये तक है, प्रतिमाह ₹2100 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह योजना 23 से 60 वर्ष की विवाहित एवं अविवाहित महिलाओं को कवर करेगी। पहले चरण में एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी, जबकि आगे के चरणों में 1.8 लाख, 3 लाख और अंततः 5 लाख रुपये वार्षिक आय तक की महिलाएं भी लाभान्वित होंगी। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद जिले में 1500 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के स्वास्थ्य की भी व्यापक जांच की गई। स्वास्थ्य जांच के दौरान महिलाओं के सामान्य स्वास्थ्य, पोषण और जीवनशैली से संबंधित जानकारी ली गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम स्तर पर उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें