फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फूल नहीं, चालान थमाएगी ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
फरीदाबाद ओल्ड चौक पर यातायात के नियमों का पालन करने वालों को गुलाब का फूल देकर धन्यवाद बोलते एसीप - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक सितंबर से लागू नए ट्रैफिक नियमों का वाहन चालकों में खौफ साफ दिख रहा है। हालांकि पुलिस ने नए नियम के तहत चालान काट कर जुर्माना करने के बजाए 15 सितंबर तक लोगों को नियम के बारे में जागरूक करने का फैसला किया था। यह समय सीमा रविवार को खत्म हो गई। अब सोमवार से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को एसीपी ट्रैफिक अभिमन्यु लोहान ने रविवार को अजरौंदा, बाटा व ओल्ड फरीदाबाद चौक पर ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान चलाया। दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट, दो से अधिक सवारी, दोनों सवारी के पास हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को गुलाब देकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। लोगों को नए ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से कहा कि अगर नियमों को पालन नहीं करेंगे तो उन्हें नए नियम के तहत भारी-भरकम जुर्माना भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

- बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र: दस हजार रुपये जुर्माना
- अबीमित वाहन: दस हजार रुपये जुर्माना
- बिना सीट बेल्ट: एक हजार रुपये जुर्माना
- दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी: एक हजार रुपये व तीन माह तक लाइसेंस निलंबित
- बिना हेलमेट: एक हजार रुपये व तीन माह लाइसेंस निलंबित
- ओवर स्पीड: एक हजार से दो हजार रुपये तक
- शराब पीकर वाहन चलाने पर: दस हजार रुपये जुर्माना व सजा
- बिना लाईसेंस वाहन चलाने पर : पांच हजार जुर्माना व तीन माह की सजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें