1480 people get corona vaccine in faridabad
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को टीकाकरण अभियान जारी रहा। जिले में 19 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें 13 सरकारी अस्पताल और छह निजी अस्पताल शामिल रहे। सभी केंद्रों पर 1480 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली डोज दी गई। इसे साथ ही लोगों को नियमित मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले केे 19 केंद्रों पर 1165 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई। जबकि 315 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई। 1022 बुजुर्गों और 45 से 59 साल तक के बीमार लोगों को पहली डोज दी गई। इनमें 966 बुजुर्ग लोग और 56 अगल-अलग तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोग शामिल रहे। 416 बुजुर्ग लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर टीका लगवाया। वहीं, 548 बुजुर्ग लोगों ने सरकारी अस्पताल में टीके लगाए। इसी तरह 50 बीमार लोगों ने सरकारी अस्पतालों में व छह बीमार लोगों ने निजी अस्पतालों में अपना टीकाकरण करवाया।
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद ने बताया कि मंगलवार को 28 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने टीके की पहली डोज ली। इसके अलावा 315 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, 115 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली डोज लगवाने का काम किया।