फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को कोरोना के 12 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसके अलावा सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। जिले में कुल 66 सक्रिय मामले हैं और रिकवरी दर 99 फीसदी बनी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को शहर के अनेक इलाकों से कोरोना के मामले आए। इनमें सेक्टर 16, सेक्टर 29, सेक्टर 23, सेक्टर 37, सेक्टर 21, सेक्टर 15, सेक्टर 12, सेक्टर 31 व बीपीटीपी प्रमुख इलाके हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46 हजार 508 हो गई है। इसमें से 46 हजार 25 ठीक हो गए हैं।
जिले में 417 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में किसी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। इस समय जिले में 66 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 12 अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 54 होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल दो मरीज ऑक्सीन स्पोर्ट पर हैं।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में 1505 नए सैंपल लिए गए हें। अभी 1048 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।