फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की जनसभा के चलते भारी वाहनों पर रोक

Fri, 16 Nov 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुग्राम में होने वाली जनसभा के मद्देनजर फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर 19 नवंबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को सुल्तानपुर, गुरुग्राम में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


साथ ही रिमोट द्वारा बल्लभगढ़ मेट्रो का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक लोकेंद्र सिंह ने 19 नवंबर को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भारी वाहन पाली-सोहना रोड से अपने गंतव्य पर जा सकते हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें