फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला

फरीदाबाद। ठगी के आरोपी मुनेश कुमार को शनिवार शाम गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने हमला बोल दिया। हमले मेें दो एसआई चोटिल हो गए। एएसआई मनोज कुमार ने सिटी बल्लभगढ़ थाने में सरकारी काम में बाधा और सरकारी कर्मचारी से मारपीट का केस दर्ज कराया है। पुलिस फरार आरोपी और उसके परिवार वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसआई मनोज कुमार के मुताबिक बल्लभगढ़ अहीरवाड़ा रामकुमार प्रसाद वाली गली में रहने वाले मुनेश कुमार लांबा के खिलाफ थाने में वर्ष 2017 में धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज है। अदालत से समन होने के बावजूद आरोपी पेश नहीे हो रहा था। उसे हिरासत में लेने के लिए शनिवार शाम को पुलिस टीम उसके घर गई थी। आरोप है कि मुनेश लांबा, उसकी मां, दो अज्ञात महिलाओं और दो अज्ञात लड़कों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में अग्रसेन चौकी में तैनात एएसआई राजेंद्र और एएसआई प्रवीन कुमार चोटिल हो गए। पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी और उसका परिवार वारदात के बाद से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें