फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों को वाईएमसीए से जोड़ने के लिए दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कॉलेजों को वाईएमसीए से जोड़ने के लिए दिया ज्ञापन
- युवा आगाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवा आगाज संगठन ने फरीदाबाद, पलवल और मेवात के सभी कॉलेजों को वाईएमसीए विश्वविद्यालय से संबंद्ध किए जाने की मांग उठाई है। संगठन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्या से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन कार्यकर्ता महिला कॉलेज की प्राचार्या गवती राजपूत, केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज प्राचार्या वंदना को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न कॉलेजों के छात्र भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अपनी मांग के लिए वह जिले के कॉलेजों के बाहर मंगलवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू करेेंगे। संगठन संयोजक जसवंत पंवार ने बताया कि उनकी संस्था उक्त मांग को लेकर चलाई जा रही मुहिम को जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। नेहरू कॉलेज छात्र नेता दिशा शर्मा ने बताया कि इसी मांग को लेकर डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल डा. सतीश आहूजा, शिक्षाविद् डा. एमपी सिंह और पूर्व प्राचार्या डीके शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर दिपांशी, श्वेता, भव्य, कल्पना, नव्या, साहिल, हर्ष और सुनील आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें