फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित का फैसला है बिजली दरों में कटौती: डा. बलदेव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनहित का फैसला है बिजली दरों में कटौती: डा. बलदेव
- ‘हुक्के पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से रूबरू हुए भाजपा नेता

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ‘मोदी-मनोहर के कुशल नेतृत्व में देश-प्रदेश उन्नति कर रहा है। हर वर्ग सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ लेकर लाभांवित हो रहा है। हाल ही में बिजली दरों में की गई कटौती ऐसा ही एक जनहित का फैसला है। सरकार के इस फैसले से जहां लोगों की जेब पर बिजली बिल का बोझ कम होगा, वहीं बिजली की अनावश्यक खपत को लेकर भी लोग जागरूक होंगे।’ मंगलवार को यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. बलदेव अलावलपुर ने कही।
विज्ञापन

डा. बलदेव पृथला क्षेत्र के गांवों में चलाए जा रहे %हुक्के पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत गांव हरफला, प्याला, सोतई, मच्छगर, कटेसरा में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डा. बलदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से बिजली दरों में कटौती की है। नई दर में 50 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता को 2 रुपये यूनिट, 200 यूनिट तक 4.50 की बजाए 2.50 प्रति यूनिट के हिसाब से एक अक्टूबर से बिजली मिलेगी। इससे 200 यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ता को 437 रुपये प्रतिमाह बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें