फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया मरीजों की संख्या हुई 62, हर रोज चलाया जा रहा जागरुकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मलेरिया मरीजों की संख्या हुई 62
- हर रोज चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की कवायदों के बावजूद जिले में मलेरिया मरीजों की संख्या 62 हो गई है। शुक्रवार को नए आंकड़ों के साथ ही जिले में कुल मलेरिया पीड़ितों की संख्या चिंताजनक स्तर पर है। जिले में लगातार जागरूकता अभियान के बावजूद मलेरिया मरीजों के आंकड़े में दिन रोज इजाफा हो रहा है। पिछले दो सप्ताह में ये आकंड़ा करीब चालीस फीसदी बढ़ गया है।
विज्ञापन

बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी चिंता व्यक्त की है। जिला डेंगू-मलेरिया विभाग प्रभारी डा. रमेश ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग दिन रोज अपने प्रयासों को तेज कर रहा है। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे भी किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले में संभावित डेंगू मरीजों की संख्या भी पिछले चार दिनों में दो हो गई। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वास्थ्य विभाग की कवायदों का समर्थन दें, ताकि महामारी की स्थिति को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें