फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएशन में मंगलवार तक किया जा सकेगा दाखिला आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला आवेदन के लिए चार दिन और
- दाखिले के लिए नया शेड्यूल जारी, बृहस्पतिवार को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिले के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने नया शेड्यूल जारी किया है। बृहस्पतिवार को जारी नए शेड्यूल को विभाग ने पोर्टल पर भी जारी किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिले के लिए मंगलवार तक आवेदन किए जा सकेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक बुधवार तक आवेदन के आधार पर दस्तावेज सत्यापन किया जा सकेगा। दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के दो दिन बाद तक दाखिला शुल्क जमा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विभाग ने फैसला कई विश्वविद्यालयों की लेटलतीफी के कारण लिया है। उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक कई विद्यार्थियों का स्नातक कोर्स का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है। विद्यार्थियों और संबंधित विश्वविद्यालय को कुछ दिन की मोहलत देते हुए विभाग ने ये फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें