फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक सप्ताह में साइबर ठगी के 14 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध पर लगाम लगाते हुए तीनों जोन की साइबर थाना पुलिस ने एक सप्ताह में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के नांगलोई निवासी कुलदीप, मोती नगर निवासी कुनाल, संत नगर रानी बाग निवासी कुनाल नैय्यर, विष्णु गार्डन न्यू दिल्ली निवासी सिमरनजीत सिंह, विकासपुरी निवासी पाथल, उत्तम नगर वेस्ट निवासी मोहित कुमार, जेजे कॉलोनी न्यू दिल्ली निवासी नवीन कुमार, कमल कॉलोनी सारनपुर रोड निवासी रजत, तुगलकाबाद गोविंदपुरी निवासी निखिल कुमार, लाजपत नगर निवासी के विनोद, बिहार के जिला गया स्थित गांव कारीशोभा कोठा निवासी शशिकान्त, उत्तर प्रदेश के सहजापुर निवासी अमिक कुमार, बेंगलुरु के हुलिमवू निवासी प्रशांत कुमार व फरीदाबाद के गांव कुरैशी पुर निवासी शाहरुख के रूप में हुई है।
एसीपी साइबर अपराध अभिमन्यु गोयत ने बताया उनकी टीम ने 05 से 11 अप्रैल तक साइबर अपराध के छह केस सुलझाते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 28,500 रुपये बरामद किए हैं। इनमें से तीन केस साइबर थाना सेंट्रल, दो केस बल्लभगढ़ तथा एक मामला एनआईटी थाने ने सुलझाया है। इसके साथ ही साइबर पुलिस ने 169 शिकायतों का निपटारा करते हुए 3,55,000 रुपये लोगों के खातों में वापस कराए और 8,07,304 रुपये बैंकों में सीज कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया साइबर ठग टास्क पूरा कर पैसे कमाने के लालच में, शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे के नाम पर, कुछ मिनट में ही लोन देने का लालच देकर, घर बैठे लोन उपलब्ध करवाने, फर्जी एप डाउनलोड करवाकर, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने, घर बैठे कमाई कराने, फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगवाने, वाउचर जीतने, केवाईसी के नाम पर, बैंककर्मी या किसी कंपनी के अधिकारी बनकर, विदेश भेजने, एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने, अश्लील वीडियो से कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने आदि तरीकों से ठगी को अंजाम देते हैं। इनसे बचने का एकमात्र साधारण तरीका जागरूकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें