फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: एक और सुकेश...डॉक्टर बन करता था मरीजों से ठगी, देता था इंजेक्शन से लेकर दवा तक, फीस ने सबको चौंकाया

Fri, 14 Oct 2022 04:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी भारत कॉलोनी में ही कपिल हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक चलाता है। आरोपी के खिलाफ संजय कुमार नाम के व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
फर्जी डॉक्टर सुकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद में थाना खेड़ीपुल इलाके की भारत कॉलोनी में 12वीं पास एक व्यक्ति खुद को डॉक्टर सुकेश बताकर लोगों का इलाज कर रहा था। आरोपी ने क्लीनिक खोल रखा था। इस फर्जी डॉक्टर की ठगी के बारे में जब लोगों को पता चला तो इसके नाम से देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर की चर्चा इलाके में होने लगी। तिहाड़ में बंद सुकेश चंद्रशेखर जैसे बड़े-बड़े लोगों को अपनी झूठी पहचान और पद बताकर लोगों से ठगी करता था, कुछ उसी तरह फरीदाबाद का यह सुकेश भी मरीजों का इलाज कर रहा था। हालांकि दोनों के बीच में केवल नाम के अलावा कोई और समानता नहीं है। 

विज्ञापन

वहीं जब फर्जी डॉक्टर सुकेश के बारे में जब पता चली तो किसी ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर कर दी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने आरोपी के क्लीनिक पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले छह साल से क्लीनिक चला रहा था।

खेडीपुल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि आरोपी भारत कॉलोनी में ही कपिल हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक चलाता है। आरोपी के खिलाफ संजय कुमार नाम के व्यक्ति ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। इस पर डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. प्रथम चौहान और सतपाल सिंह के साथ थाना पुलिस की टीम कपिल हेल्थ सेंटर पर जाकर सुकेश कुमार से क्लीनिक संबंधी दस्तावेज मांगे। आरोपी के पास कोई डिग्री नहीं थी और बारहवीं कक्षा तक पढ़ा है। 
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले किसी डॉक्टर के पास कम्पाउंडर था। थोड़ा काम सीखने के बाद उसने खुद का क्लीनिक खोल लिया। एक मरीज देखने के लिए 100 रुपये लेता था। आरोपी के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। मौके से इंजेक्शन, दवाएं व ओपीडी रजिस्टर बरामद किया गया है। आरोपी ने बताया वह पिछले छह साल से क्लीनिक चला रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें