पं. जवाहर लाल नेहरू राजकीय कॉलेज के बाहर लगातार एनएसयूआई का धरना प्रदर्शन 72वें दिन भी जारी रहा। अप्रत्यक्ष छात्र चुनाव पर छात्र संवाद आयोजित कर चुनाव बहिष्कार करने की अपील की। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री का कहना है कि अप्रत्यक्ष चुनाव करा कर लोकतंत्र की हत्या है।
कृष्ण अत्री का आरोप है कि छात्रों से वोट का अधिकार छीनकर सरकार अभाविप को सीधे-सीधे लाभ पहुंचाना चाहती है। बुधवार सुबह से ही छात्रों को सरकार की मंशा के बारे में बताया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों से चुनाव से दूर रहने के लिए अपील की जाएगी। ब्यूरो