फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के 12 हजार किसानों को ब्याज से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 मई 2024 तक नहीं देना होगा किसानों को ब्याज, वर्ष में दो बार किसान ने सकते हैं फसल ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को सदन में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने बजट को किसानों पर केंद्रित करते हुए ब्याज से मुक्ति मिल जाएगी। किसान यदि 31 मई मूलधन को जमा कर देते हैं तो ब्याज को माफ कर दिया जाएगा। इससे फरीदाबाद के 12000 किसानों को लाभ मिलेगा।
किसान को फसल बुवाई के दौरान कई प्रकार के खर्च करने पड़ते हैं। फसल उत्पादन के दौरान बीज, खाद व यूरिया खरीदना सहित मशीनरी खरीदने की आवश्यकताएं होती हैं। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसान साहूकार से ऋण लेकर बुवाई करता है। उस ऋण पर किसान को ब्याज चुकाना पड़ता है। ऐसे में किसान कर्ज में डूब जाता है। उसी कर्ज से किसान को मुक्ति दिलाने के लिए सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सस्ती दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे वह यहां से कम ब्याज दर पर ऋण लेकर अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति कर लेते हैं। इससे किसान को ब्याज से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याेजना के अनुसार किसान साल में दो बार फसल ऋण को ले सकते हैं। इसमें सरकार की ओर से किसान को 60 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक दिए जाते हैं। जोकि किसान को फसल कटने के बाद बैंक को वापस करना पड़ता है। इसके लिए किसान द्वारा मेरा ब्यौरा मेरी फसल पर पंजीकरण होना चाहिए। अगर किसान समय पर पैसे वापस नहीं कर पाता है तो उसको ब्याज देना पड़ता है। उसी ब्याज को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतरिम बजट में 31 मई तक माफ कर दिया है। जिले के करीब 12 हजार किसानों घोषणा का फायदा मिलेगा।


किसानों से बातचीत


किसानों के लिए ब्याज माफी बेहद फायदेमंद
सीएम ने जे ब्याज को माफ किया है वह किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे किसान पर कोई दबाव नहीं रहेगा और वह फसल पर ध्यान दे पाएंगे।
- प्रह्लाद बांकुरा, किसान, गांव बहादुरपुर
ब्याज माफी से किसानों की आत्महत्या में आएगी कमी

फसल ऋण से किसानों को काफी फायदा हो रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसानों द्वारा की जाने वाली आत्महत्या के आकड़ों में भी कमी आएगी।
- बुधपाल रावत, गांव लडोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें