फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कारोबार शुरू कराने के नाम पर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कपड़ों का कारोबार शुरू कराने के नाम पर दंपती ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पैसे वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सेक्टर 58 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संजय काॅलोनी निवासी मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनके एक दोस्त विशाल और उसकी पत्नी रिंकी कई साल से उनके काफी करीब हैं। काफी घुल मिले रहने के कारण मोहन को दोनों पर काफी विश्वास था। कुछ माह पहले विशाल और रिंकी उनसे किसी काम के बहाने बाइक मांगकर ले गए। इसके बाद दोनों ने उसे कपड़ों के कारोबार के बारे में बताया। आरोपियों ने कहा उन्हें इस काम की काफी जानकारी है। अच्छा मुनाफा देख मोहन ने भी कारोबार में साझेदार बनने के लिए हां कर दी। आरोप है दंपती ने पार्टनर बनाने के लिए मोहन से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। कई माह बीत जाने पर भी आरोपियों ने कोई कारोबार शुरू नहीं किया। बाइक व पैसे मांगने पर दोनों बात को टालने लगे। दबाव बनाने पर आरोपियों ने मोहन को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। मोहन ने अपने स्तर पर पता किया कि विशाल ने कपड़ों के कारोबार में साझेदार बनाने के नाम पर अरविंद व धर्मेंद्र भाटी नाम के लोगों से भी पैसे ले रखे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें