फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों पर डीसी को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जीएसटी सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कत
फरीदाबाद। जीएसटी सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कत व अन्य परेशानियों के लिए जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द इन दिक्कतों को दूर कराने की मांग की। पूरे देश में जिला स्तर पर इस बाबत डीसी को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसमें कहा गया है कि देश में जीएसटी लागू हुए लगभग 16 माह पूरे हो चुके हैं, मगर कानून में वर्णित प्रावधानों, नियमों में आज भी अनेेक विसंगतियां हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि हम सरकार व काउंसिल से मांग करते हैं कि हमें भी विधान की धारा 35(5) में वर्णित उपबंधों में शामिल करते हुए प्रमाणन के अधिकार प्रदान किए जाएं। ‘एक-राष्ट्र, एक-टैक्स’ के स्लोगन में एक-बाजार में हम विधि-व्यवसायियों के हित में सिर्फ एक शब्द और जोड़कर इस स्लोगन को ‘एक-देश, एक-कर, एक-बाजार पेशेवर करते हुए कानून की हर विधाओं में सभी को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए समान अवसर व अधिकार प्रदान किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में प्रधान एसके भारद्वाज, महासचिव राजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान संदीप सेठी, राजकुमार चौधरी, राजीव गौड़, आरएस वर्मा, सत्यवान नरवाल, अमर सिंह, महेश शर्मा, चेतन भारद्वाज और चंचल कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें