फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लार्वा मिला तो कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया रोकथाम प्रयास : लार्वा मिला तो कटेगा चालान
विज्ञापन

फरीदाबाद। घर-घर डेंगू मलेरिया लार्वा की जांच करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लापरवाह लोगों के खिलाफ चालान काटने की तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लार्वा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने की बजाय अब चालान थमाएगी। विभाग की जांच में 150 जगहों पर लार्वा पाए जाने की रिपोर्ट है। नोटिस भेज कर सभी संवेदनशील जगहों पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। हर दिन लार्वा मिलने के केस में बढ़ोतरी को देखते हुए विभाग ने नोटिस की जगह चालान जारी किए जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

डेंगू मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मलेरिया के 16 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा मोहना गांव में सकारात्मक केस मिले। जिला स्वास्थ्य विभाग अधिकारी की अनुमति मिलते ही विभागीय स्तर पर चालान दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी। चालान एक सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक हो सकती है। मलेरिया विभाग प्रभारी डा. गीता पालिया ने बताया कि विभाग लापरवाह लोगों से परेशान है। बरसात के मौसम से पहले ही मलेरिया के केस सामने आना खतरे की निशानी है। ऐसे में आदतन मजबूर लोगों को विभाग जुर्माना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें