फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ लोड करने के दौरान हादसे में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कबाड़ लोड करने के दौरान हादसे में मजदूर की मौत
फरीदाबाद। थाना सारन क्षेत्र के अंतर्गत डबुआ कॉलोनी में ट्रक में कबाड़ लोड करने के दौरान हादसे में एक मजदूर की कबाड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर गोदाम मालिक व चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत के आरोप में मामला दर्ज किया है। गाजीपुर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति विजय डबुआ कॉलोनी स्थित एक कबाड़ के गोदाम में काम करता था। 31 मई को दिन में गोदाम मालिक संतोष कुमार कबाड़ को जेसीबी मशीन से ट्रक में लोड करा रहा था। इस दौरान विजय ट्रक के ऊपर खड़ा था। संतुलन बिगड़ने से विजय ट्रक से नीचे गिर पड़ा और ट्रक में ओवरलोड कबाड़ उसके ऊपर आ पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कबाड़ गोदाम मालिक संतोष कुमार और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें