फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 11257 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाने का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 58 सरकारी व निजी केंद्रों पर टीकाकरण किया। इस दौरान 11257 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। वहीं जिले में 15. 81 लाख लोगों को कोरोना बचाव का पहला टीका लग गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पिछले काफी समय से लगातार अधिक से अधिक सेशन आयोजित कर टीकाकरण कर रहा है। जिससे जिले की बड़ी आबादी का टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि सोमवार को 48 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों व 10 निजी अस्पतालों में टीकाकरण आयोजित किया गया है। इस दौरान 11257 लोगों को टीके की डोज लगाई गई। सोमवार को 5865 लोगों को टीके की पहली व 5392 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 साल तक की उम्र के 4608 लोगों ने टीके की पहली व 4103 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 साल तक की उम्र के 1077 लोगों को पहली व 1102 लोगों को दूसरी डोज लगवाई।
छह लाख को लगा दूसरा टीका
सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि जिले में करीब 15 लाख 81 हजार लोगों को कोरोना बचाव का पहला टीका लग चुका है। उन्होंने कहा कि अब दूसरे डोज को लेकर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक करीब छह लाख लोगों को कोरोना का दूसरा डोज दिया चुका है। उन्होंने बताया कि सवा माह में इसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें