फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दुकानों पर निगम की कार्रवाई, 9 दुकानें मौके पर सील

Tue, 13 Nov 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद नगर निगम ने बकाया करों की वसूली के लिए मंगलवार को हार्डवेयर चौक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम ने मीट मार्केट में 9 दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर निगम के 26 लाख रुपये बकाया थे। निगम की क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी जोन-एक की सृष्टि बब्बर के नेतृत्व में महेंद्र चौटाला, जैनेंद्र नेगी, परमाल, कृष्ण रतन, दशरथ सहित 9 कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन


नगर निगम आयुक्त मोहम्मद शाईन ने शहर में लंबे समय पर संपत्ति कर के बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। संपत्ति कर, ट्रेड लाइसेंस व अन्य करों के बड़े बकायेदारों को कड़ी चेतावनी दी है कि या तो वे अपने बकाया कर जल्द जमा करवा दें, नहीं उनके संस्थानों को सील कर दिया जाएगा।

नगर निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी रतन लाल रोहिल्ला ने बताया कि 40 साल पहले हार्डवेयर चौक पर मीट मार्केट के लिए 33 दुकानों का निर्माण करके इन्हें लीज/किराये पर दिया था। इनमें 13 दुकानदार निगम द्वारा बार-बार नोटिस, चेतावनी देने के बावजूद लीज/किराये की राशि का लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने इन दुकानों सील/कुर्क करने के आदेश 14 सितंबर को दिए गए थे। इन आदेशों के बावजूद जब इन दुकानदारों ने अपने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया तब निगम को इन दुकानों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी।

मंगलवार सुबह कार्रवाई के दौरान 9 दुकानों को सील कर दिया गया, 4 दुकानों में दरवाजे नहीं होने के कारण उन्हें ऐसा ही छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने अगर तय समय में बकाया कर का भुगतान नहीं किया तो इन दुकानों को नीलाम कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें